Press "Enter" to skip to content

तिरहुत युवा प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में भरत भूषण तिवारी की स्मृति में श्र’द्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च आयोजित

जन सुराज पार्टी, मुजफ्फरपुर के कटरा प्रखंड मुख्यालय पर तिरहुत युवा प्रभारी वेद प्रकाश के नेतृत्व में आज स्व’र्गीय भरत भूषण तिवारी की स्मृति में न्याय की मांग को लेकर श्रद्धांजलि सभा एवं कैंडल मार्च का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत मां चामुंडा देवी परिसर से की गई।  जहाँ वेद प्रकाश ने स्वर्गी’य भरत भूषण तिवारी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में गुंडा’राज पुनः स्थापित हो चुका है, बिहार सरकार का मुखिया अपरा’धियों का संरक्षण कर्ता है, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब से पलायन किए हैं तब से बिहार में चारों तरफ लू’ट ह’त्या और ब’लात्कार से पूरा बिहार शर्म’शार है, भारत भूषण तिवारी को शहीद का दर्जा दिया जाए और उनके परिजनों को हर हाल में न्याय सुनिश्चित कराई जाए,इसके उपरांत कैंडल मार्च निकालते हुए कार्यक्रम का समापन कटरा प्रखंड मुख्यालय के मुख्य द्वार पर समाप्त हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि समाज में कानून का राज स्थापित करने तथा आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपरा’धियों के विरुद्ध त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई आवश्यक है। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में स्व’र्गीय भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष मो. लाल बाबू, तिरहुत युवा प्रकोष्ठ प्रभारी वेद प्रकाश, जिला युवा सचिव राजीव ओझा, मनीष बाबा, अवधेश चौधरी, संजीत राम, रजनीश कुमार, संतोष कुमार समेत सभी वक्ताओं ने समाज से अन्याय के विरुद्ध एकजुट रहने तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से न्याय की लड़ाई को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में जन सुराज पार्टी के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, युवा साथियों एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी भाग  लिया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *