मुजफ्फरपुर क्लब में हुई 50 लाख रुपये की चो’री मामले में पुलिस ने साला-बहनोई समेत चार लोगों को गिर’फ्तार किया है। यह घ’टना एलएस कॉलेज की प्राचार्य (प्रो. कनुप्रिया) के बेटे के रिसेप्शन के दौरान हुई थी, जहां से गहनों और नकदी से भरा बैग चो’री हो गया था।
रिसेप्शन पार्टी के दौरान मंच पर रखे उपहारों और कीमती गहनों से भरा बैग चो’री हो गया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने साला और बहनोई को ध’र दबोचा है। साला सीतामढ़ी का और बहनोई वैशाली का रहने वाला है, जो मुजफ्फरपुर में किराए पर रह रहे थे।

पूछताछ के आधार पर सोनारपट्टी की एक ज्वेलरी दुकान में छापेमारी की गई, जहां से चो’री किए गए कई आभूषण गलाए हुए अवस्था में बरामद किए गए। 











Be First to Comment