मुजफ्फरपुर से एक प्रेरणादायक और सामाजिक सरोकार से जुड़ी खबर सामने आई है, जहाँ मद निषेध दिवस के अवसर पर कन्हौली नाका टी.ओ.पी. स्थित पुलिस पाठशाला के वंचित बच्चों ने मरीन ड्राइव पर “न’शा मुक्त भारत” विषय पर प्रभावशाली नुक्कड़ नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को न’शे के खिलाफ जागरूक किया।


बच्चों ने अपने दमदार अभिनय के माध्यम से तंबा’कू, गुट’खा, श’राब, ड्र’ग्स और अन्य सभी प्रकार के न’शे से होने वाले दुष्प’रिणामों को जीवंत रूप में प्रस्तुत करते हुए समाज से नशा छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।

कार्यक्रम की संयोजिका एवं सोशल एक्टिविस्ट नसीमा खातून ने कहा कि किसी भी प्रकार का न’शा केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे परिवार को बर्बाद कर देता है और यह गर्व की बात है कि समाज के वंचित बच्चे आज स्वयं समाज को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने इस पहल के लिए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया।

वहीं राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण), मुजफ्फरपुर ने बच्चों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए कहा कि न’शा चाहे किसी भी रूप में हो, उसका परिणाम केवल नुकसान है। पुलिस पाठशाला के बच्चों और उनकी संयोजिका द्वारा किया गया यह प्रयास समाज में नशामुक्ति का एक मजबूत संदेश देगा और लोगों को जागरूक कर सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम के अंत में सभी नागरिकों से न’शामुक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनने, बच्चों का उत्साहवर्धन करने और समाज से नशे की बुराई को जड़ से समाप्त करने का संकल्प लेने की अपील की गई।








Be First to Comment