बिहार में सड़क और परिवहन व्यवस्था को नई गति देने वाली एक बड़ी परियोजना पर काम तेज हो गया है। भागलपुर-मुंगेर क्षेत्र में गंगा नदी के किनारे एक नए मरीन ड्राइव के निर्माण की योजना तैयार की जा रही है। इस परियोजना के तहत मुंगेर के सफियाबाद से लेकर भागलपुर के सबौर तक करीब 82.80 किलोमीटर लंबा गंगा पथ बनाया जाएगा।
बिहार राज्य सड़क विकास निगम लिमिटेड (BSRDCL) ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निर्माण से पहले पर्यावरण, वन और वन्यजीव से जुड़ी आवश्यक मंजूरी प्राप्त करनी होगी। इसके लिए एनएबीईटी से मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ एजेंसियों से प्रस्ताव मांगे गए हैं।









Be First to Comment