Press "Enter" to skip to content

बस स्टैंड पर घंटों इंतजार अब खत्म! मोबाइल बताएगा आपकी बस कहां है; BSRTC लॉन्च करेगा नया ऐप

बिहार में सरकारी बसों से यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (बीएसआरटीसी) जल्द ही यात्रियों को एक ऐसी डिजिटल सुविधा देने जा रहा है, जिससे बस स्टैंड पर घंटों इंतजार करने की परेशानी खत्म हो सकती है। निगम आगामी 15 अगस्त को ‘Where Is My Bus’ नाम से एक नया मोबाइल एप्लिकेशन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है।

इस ऐप के शुरू होने के बाद यात्री अपने मोबाइल फोन पर ही बस की लाइव लोकेशन, आने का समय, रूट, किराया और स्टॉपेज की पूरी जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। इससे लोगों को बसों की स्थिति जानने के लिए बार-बार पूछताछ केंद्र या बस डिपो जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।

बीएसआरटीसी का यह ऐप यात्रियों को रियल टाइम ट्रैकिंग की सुविधा देगा। यात्री यह देख सकेंगे कि उनकी बस फिलहाल किस स्थान पर है और वह निर्धारित बस स्टॉप तक कितनी देर में पहुंचेगी। इसके साथ ही बस का पूरा रूट, सभी स्टॉपेज और किराए की जानकारी भी ऐप पर उपलब्ध रहेगी। अभी तक यात्रियों को बसों की जानकारी के लिए बस स्टैंड पर लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है, लेकिन नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्रा की योजना बनाना काफी आसान हो जाएगा।

नए ऐप की एक बड़ी खासियत ऑनलाइन टिकट बुकिंग सुविधा होगी। यात्री घर बैठे 24 घंटे किसी भी समय अपनी सीट बुक कर सकेंगे। डिजिटल भुगतान की सुविधा मिलने से टिकट काउंटरों पर लगने वाली लंबी कतारों से भी राहत मिलेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *