बिहार में मानसून की दस्तक के बाद भी मौसम का मिजाज पूरी तरह एक जैसा नहीं हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में जहां बारिश की गतिविधियां बढ़ रही हैं, वहीं कुछ जिलों में अभी भी गर्मी और उमस लोगों को परेशान कर रही है। मौसम विभाग के अनुसार बिहार इस समय दो अलग-अलग मौसम की स्थिति से गुजर रहा है। कहीं तेज हवा और बारिश के आसार हैं तो कहीं लू और भीषण गर्मी का असर बना हुआ है।

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्तर बिहार के कई जिलों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हो रही हैं। वहीं दक्षिण और दक्षिण-मध्य बिहार के कुछ हिस्सों में गर्म हवाओं और उमस का असर जारी है। मौसम विभाग ने शुक्रवार को कई जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।










Be First to Comment