नेपाल और बिहार के सीमांचल क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने राज्य में बाढ़ का खतरा गंभीर कर दिया है। महानंदा, कोसी और उनकी सहायक नदियों के जलस्तर में तेजी से वृद्धि होने के कारण पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज और सुपौल समेत कई जिलों में बाढ़ की आशंका गहरा गई है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग ने स्थिति को देखते हुए हाई अलर्ट जारी कर दिया है।
पूर्णिया जिले के डेंगराह और कटिहार क्षेत्र में शनिवार को महानंदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बहने लगी। नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण बायसी अनुमंडल के निचले इलाकों और दीयारा क्षेत्रों के खेतों में बाढ़ का पानी तेजी से फैल रहा है। इससे सीमावर्ती गांवों के लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जल संसाधन विभाग और जिला प्रशासन ने संवेदनशील तटबंधों पर चौबीसों घंटे निगरानी बढ़ा दी है।












Be First to Comment