सीतामढ़ी जिले में आयोजित NEET परीक्षा के दौरान एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। सीतामढ़ी मंडल कारा में बंद एक कैदी पुलिस सुरक्षा के बीच हथ’कड़ी लगाए परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पहुंचा। उसे देखकर परीक्षार्थियों और स्थानीय लोगों के बीच काफी चर्चा होने लगी।
कैदी की पहचान अफजद अली, पिता मंसूर अंसारी, निवासी कन्हौली बगहा, सीतामढ़ी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अफजद अली मा’रपीट के एक मामले में सीतामढ़ी जेल में बंद है। बताया जाता है कि जेल में रहते हुए उसने NEET परीक्षा के लिए आवेदन किया था। उसका परीक्षा केंद्र डुमरा स्थित कमला गर्ल्स स्कूल में निर्धारित किया गया था। परीक्षा में शामिल होने के लिए उसने न्यायालय से अनुमति मांगी थी।
न्यायालय से अनुमति मिलने के बाद प्रशासन ने विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिसकर्मियों की निगरानी में अफजद अली परीक्षा केंद्र पहुंचा, जहां आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद उसे परीक्षा में शामिल होने की अनुमति दी गई।
परीक्षा केंद्र पर ह’थकड़ी लगाए एक कैदी को परीक्षा देते देख कई अभ्यर्थी और स्थानीय लोग हैरान रह गए। हालांकि प्रशासन ने स्पष्ट किया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अफजद अली को परीक्षा में शामिल होने का अवसर प्रदान किया गया है। इस अनोखी घ”टना ने परीक्षा केंद्र पर मौजूद लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और दिनभर यह मामला चर्चा का विषय बना रहा।












Be First to Comment