Press "Enter" to skip to content

पटना मेट्रो निर्माण में आएगी और तेजी, चिड़ियाघर से इनकम टैक्स गोलंबर तक रूट डायवर्जन की तैयारी

पटना मेट्रो परियोजना को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने के लिए निर्माण कार्य में तेजी लाई जा रही है। परियोजना के अगले चरण में चिड़ियाघर, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर पर मेट्रो स्टेशनों का निर्माण किया जाना है। इसके लिए बेली रोड के बड़े हिस्से को घेरने की तैयारी की जा रही है, जिससे यातायात प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए प्रशासन रूट डायवर्जन योजना पर काम कर रहा है।

इसी संबंध में ट्रैफिक पुलिस, मेट्रो अधिकारियों और ऑटो चालक संघ के प्रतिनिधियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता ट्रैफिक एसपी सतीश कुमार ने की। उन्होंने बताया कि मेट्रो स्टेशन निर्माण के दौरान चिड़ियाघर, विकास भवन और इनकम टैक्स गोलंबर क्षेत्र में यातायात का दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक प्रभावी और व्यवहारिक रूट डायवर्जन प्लान तैयार करना आवश्यक है।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि रूट डायवर्जन लागू करते समय आम नागरिकों और वाहन चालकों को कम से कम परेशानी हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। हालांकि विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई, लेकिन किसी भी योजना को अभी अंतिम रूप नहीं दिया गया है। बैठक में पुलिस उपाधीक्षक द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम, मेट्रो प्रोजेक्ट मैनेजर, निर्माण एजेंसी एचसीसी के प्रतिनिधि तथा ऑटो चालक संघ के सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *