Press "Enter" to skip to content

सीतामढ़ी में घर पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, 5 की दर्दनाक मौ’त

सीतामढ़ी जिले में सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और मूसलाधार बारिश ने भारी तबा’ही मचाई है। इस प्राकृतिक आप’दा ने रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी धनुषी टोला (वार्ड संख्या-01) में एक ऐसा दर्दनाक मंजर छोड़ दिया, जिसे देखकर पूरे इलाके में मा’तम पसरा हुआ है। तेज आंधी के दौरान एक विशालकाय पीपल का पेड़ मकान पर गिर गया, जिससे घर के भीतर सो रहे एक ही परिवार के पांच लोगों की मौ’त हो गई। इस हृदयविदारक घ’टना के बाद पूरे गांव में शो’क की लहर दौड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, रेवासी धनुषी टोला निवासी सिकंदर सहनी का परिवार सोमवार रात अपने घर में सो रहा था। देर रात अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। इसी दौरान घर के समीप स्थित वर्षों पुराना एक विशाल पीपल का पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे उनके मकान पर गिर पड़ा। पेड़ गिरते ही घर का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर ढह गया और पूरा परिवार मलबे में दब गया।

 

हाद’से के बाद आसपास के लोगों ने जोरदार आवाज सुनी तो वे अपने घरों से बाहर निकल आए। मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाया गया, लेकिन तब तक चार लोगों की सांसें थम चुकी थीं। मृ’तकों में सिकंदर सहनी की पत्नी पूजा देवी (28 वर्ष), सात वर्षीय पुत्र राजकुमार, पांच वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी और महज एक महीने का नवजात पुत्र टाइगर कुमार शामिल हैं। चारों की मौके पर ही मौत हो गई।

घट’ना की सूचना मिलते ही रीगा थाना पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घ’टनास्थल का निरीक्षण किया और राहत कार्यों का जायजा लिया। पुलिस ने सभी श’वों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं प्रशासन द्वारा पी’ड़ित परिवार को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *