Press "Enter" to skip to content

दरभंगा वासियों के लिए एक बड़ी खबर.. नए टर्मिनल से अभी नहीं उड़ेंगी इंटरनेशनल फ्लाइट्स

दरभंगा वासियों के लिए एक बड़ी खबर है. जिले के एकमात्र एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन को लेकर लंबे समय से लोग अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की उम्मीद लगाए बैठे थे, उनको निराशा हाथ लगी है. केंद्र सरकार के जन शिकायत पोर्टल सीपीजीआरएएमएस (CPGRAMS) पर दर्ज की गयी शिकायत के जवाब में एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से साफ किया गया है कि हाल में निर्माणाधीन एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन केवल घरेलू परिचालन के लिए ही तैयार किया गया है।

एयरपोर्ट अथॉरिटी की तरफ से जारी जवाब के अनुसार, इंटरनेशनल फ्लाइट्स, कस्टम और इमिग्रेशन से जुड़ी सुविधाएं नीतिगत निर्णय का मैटर है और इस पर लास्ट डिसिजन मुख्यालय की तरफ से लिया जाएगा. ऐसे में भविष्य में दरभंगा से अंतरराष्ट्रीय सेवा शुरू होने की संभावना पर अब भी सब कुछ क्लियर नहीं है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *