बिहार में इन दिनों प्रकृति के दो बिल्कुल अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां प्रदेश के आधे से अधिक हिस्से में सूरज की तपिश और भीषण उमस ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ जिलों में काले बादलों की आवाजाही और प्री-मानसून की फुहारों ने मौसम को थोड़ा सुहाना बना दिया है.

मौसम विज्ञान केंद्र ने इस बदलते मिजाज को देखते हुए राज्य के 14 जिलों में आंधी-पानी का ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है, जबकि राजधानी पटना सहित बाकी के 24 जिलों में फिलहाल चिलचिलाती गर्मी और लू जैसी स्थिति से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है.

आमतौर पर बिहार में मानसून का आगमन 15 से 20 जून के बीच होता है, और इस बार भी इसके समय पर आने की पूरी संभावना जताई जा रही है.











Be First to Comment