Press "Enter" to skip to content

दो’षी को माला पहनाएं नहीं, माला चढ़ा दें; NEET छात्रा मौ’त कां’ड में सम्राट चौधरी ने पुलिस को खुली छूट दी

बिहार : उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने नीट की तैयारी कर रही छात्रा के साथ हुई दरिंदगी मामले में पुलिस को खुली छूट दी है। उन्होंने इस मामले की एसआईटी जांच की विस्तृत जानकारी ली। इससे पूर्व मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि ऐसे गुनहगार लोगों को माला पहनाने की जगह उन पर माला चढ़ाई जाएगी। डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री ने साफ साफ कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उस पर कार्रवाई होगी।

सूत्रों के मुताबिक, डीजीपी विनय कुमार ने पांच देशरत्न मार्ग स्थित उपमुख्यमंत्री आवास पर जाकर घटना से जुड़े अद्यतन जानकारी उन्हें दी। इस दौरान सीआईडी के एडीजी (कमजोर वर्ग) अमित कुमार जैन और एसआईटी से जुड़े पटना के आईजी जितेंद्र राणा और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा उनके साथ रहे। उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री को इस मामले में अब तक हुई जांच, उसमें प्रगति और उसके आधार पर की गई कार्रवाई से अवगत कराया गया।

गौरतलब है कि गृहमंत्री ने रविवार को ही मुंगेर में आयोजित एक कार्यक्रम में स्पष्ट रूप से कहा कि छात्रा मौत मामले के गुनाहगारों को किसी हाल में छोड़ा नहीं जाएगा। ऐसे लोगों को माला पहनाने की जगह उन पर माला चढ़ाई जाएगी।

लोगों को संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा कि छात्रा के साथ अत्याचार हुआ। यह कहीं से सही नहीं है। जो छुपकर अपराध करते हैं वे कायर होते हैं। क्रूर और कायरों को बख्शा नहीं जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पुलिस के काम में मैं कभी हस्तक्षेप नहीं करता। पुलिस एकदम स्वतंत्र है। इस मामले की एक एक बात पर सरकार का ध्यान है। कोई बच्ची के साथ घिनौना काम करके बच नहीं सकता। पुलिस को पूरी छूट है कि अपना काम स्वतंत्र होकर करे। सम्राट चौधरी पहले ही कई बार कह चुके हैं कि अब अपराधी बिहार छोड़ दें या अपराध छोड़ दें। कानून उनके साथ सख्ती से निपटेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *