Press "Enter" to skip to content

पिता के सामने जिं’दा ज’ल गए बेटा-बेटी; उजड़ गया परिवार, खलियान में आ’ग लगने से दर्दनाक हा’दसा

पटना : पटना जिले के मसौढ़ी में शनिवार की दोपहर अचानक खलिहान में आग से पिता की आंखों के सामने ही मासूम भाई-बहन जिंदा जल गये। घटना भगवानगंज थाने की दौलतपुर पंचायत के दनाड़ा गांव की है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। मृतक की पहचान दनाड़ा निवासी विकास कुमार उर्फ कल्लू ठाकुर के पुत्र प्रियांशु कुमार (06) और मानसी कुमारी (02) के रूप में हुई है। वहीं, विकास कुमार का मंझला पुत्र अंशु कुमार अगलगी में बाल बाल बच गया।

ग्रामीणों के अनुसार, प्रियांशु, अंशु और मानसी खलिहान में बने फूसदार झोपड़ी में खेल रहे थे। घटना से कुछ देर पहले अंशु झोपड़ी से निकलकर चला गया। जबकि प्रियांशु और मानसी अंदर ही खेल रहे थे। उनके पिता विकास कुमार खलिहान में ही धान पीट रहे थे। विकास को अचानक आग की लपटें देखी। विकास और आसपास में मौजूद लोगों ने दोनों मासूम को बचाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन दोनों जिंदा जल गये थे।

विकास मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है। विकास ने बताया कि खलिहान में आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं है। कुछ लोगों ने शॉर्ट सर्किट तो कुछ माचिस की तिल्ली से आग लगने की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची मसौढ़ी एएसपी कोमल मीणा ने छानबीन की।

उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे फूसदार झोपड़ी में बैठकर खेल रहे थे। इसबीच लगी आग की चपेट में आने से दोनों की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया गया।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *