मुजफ्फरपुर : इंटर-मैट्रिक परीक्षा के दौरान बीआरए बिहार विवि के कॉलेजों में ऑनलाइन कक्षा चलेगी। सभी कॉलेज इससे संबंधित शिड्यूल बनाकर छात्रों को भेजेंगे। स्नातक के छात्र-छात्राओं के लिए यह निर्देश दिया गया है। इंटर की परीक्षा दो और मैट्रिक की परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी। इन दोनों ही परीक्षाओं में अधिकांश कॉलेजों में केन्द्र बनाए गए हैं।

डीएसडब्ल्यू आलोक प्रताप सिंह ने कहा कि केन्द्र बनाए जाने के कारण कक्षा लंबे समय तक बाधित रहेगी। ऐसे में छात्र-छात्राओं की पढ़ाई और सत्र नियमित करने को लेकर यह पहल की गई है। परीक्षा के दौरान कॉलेज ऑनलाइन कक्षा को लेकर शिड्यूल बना लेंगे और इसकी जानकारी विवि प्रशासन को भी देंगे।

छात्र-छात्राओं को भी इस शिड्यूल के बारे में जानकारी दी जाएगी। शिड्यूल ऐसा बनेगा कि सभी संकाय के छात्रों को मिले मौका शिड्यूल इस तरह बनाना है कि सभी संकाय के छात्र-छात्राओं को कक्षा करने का मौका मिले। शिक्षक कुछ रिकार्डिंग कक्षा भी डाल सकते हैं।

ऑनलाइन कक्षा के दौरान छात्र-छात्राओं को प्रोजेक्ट वर्क आदि भी दिए जाएंगे। कितने छात्र-छात्राओं ने ऑनलाइन कक्षा में शिरकत की है, इसकी उपस्थिति बनाते हुए संबंधित शिक्षक कॉलेज को रिपोर्ट भी करेंगे। इसकी एक प्रति विवि प्रशासन को भी भेजी जाएगी। ऑनलाइन कक्षा की उपस्थिति काउंट की जाएगी।












Be First to Comment