Press "Enter" to skip to content

नोट डबलिंग का खेल, हरियाणा पुलिस ने बिहार STF के साथ समस्तीपुर में मारी रेड; 3 लोगों को ले गई साथ

समस्तीपुर : समस्तीपुर में दलसिंहसराय थाने के अजनौल में पंकज कुमार लाल के घर मंगलवार को हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ के साथ छापेमारी की। अपराह्न करीब तीन बजे से शुरू छापेमारी शाम करीब 7 बजे तक जारी रही थी। इस बीच स्थानीय ग्रामीण दूर-दूर ही रहे थे। लेकिन रेड में शामिल पुलिस टीम ने उनसे भी दूरी बनाये रखा। मीडिया से भी टीम ने दूरी ही बनाये रखा था। इस दौरान दलसिंहसराय थाने की पुलिस भी आरोपी के घर के बाहर नजर आयी।

बताया गया है कि पंकज लाल के घर पर पुलिस ने उस समय दबिश दी जब वे अपने जन्म दिन समारोह की तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे थे। बताया गया है कि रेड के बाद तीन लोगों को अपने साथ लेकर टीम दलसिंहसराय थाना परिसर भी आई थी। जिसमे एक महिला भी है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।

सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा में जाली नोट के जरिये रुपया डबलिंग के नाम पर ठगी और बाद में लूट के एक मामले में यह कार्रवाई की गई है। मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार एक व्यक्ति को 2 लाख रुपये के बदले 4 लाख रुपये देने की बात कही गई थी।

रुपये के आदान-प्रदान के बाद रास्ते में लूट की वारदात हुई। जिसमें पंकज कुमार लाल का नाम सामने आया है। इसी कड़ी में हरियाणा पुलिस ने बिहार एसटीएफ की मदद से अजनौल में छापेमारी की है।

टीम ने पंकज लाल के घर की तलाशी ली और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच की। बताया गया है कि वर्तमान में रेलवे में रेल नीर पानी की आपूर्ति के अलावे विभूतिपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में रिक्शा एजेंसी का पंकज का व्यवसाय है। इस संबंध में एसडीपीओ विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि एसटीएफ ने अजनौल में छापेमारी की है। छापेमारी पूर्ण होने के बाद ही इस सम्बंध में विशेष विवरण देने की बात कही।

चर्चा है कि पंकज लाल के कल्याणपुर विशनपुर स्थित राधे कृष्ण विवाह भवन में भी एसआईटी टीम की छापामारी अभी की जा रही है। दूसरे राज्य की पुलिस और एसआईटी की टीम द्वार यहाँ उनके विवाह भवन स्थित आवास में भी छापामारी की जा रही है। परंतु अभी तक किसी प्रकार का विवरण नहीं मिला है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *