Press "Enter" to skip to content

मुख्यमंत्री जी.. यात्रा स्थगित करिए: रोहिणी आचार्य का सीएम नीतीश तंज, कहा शंभू के बाद परफेक्ट गर्ल्स हॉस्टल की घटना से जार-जार हुआ बिहार

पटना : बिहार की राजधानी पटना में महिला सुरक्षा को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने नीतीश सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रोहिणी ने सोशल मीडिया के जरिए ‘सुशासन’ की सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी ‘यात्रा’ स्थगित कर जमीनी हकीकत देखने की नसीहत दी है, जिससे प्रदेश की सियासत एक बार फिर गरमा गई है।

रोहिणी आचार्य ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से पूछा है की सवाल आपके लिए ही है मुख्यमंत्री जी ” क्या माँ – बहन – बेटियों के रहने लिए अब तनिक भी सुरक्षित नहीं रहा माता जानकी का मायका – जन्मभूमि कहे जाने वाला हमारा बिहार ? ” जिस शासन – व्यवस्था में बिना क़ानून – पुलिस – प्रशासन के खौफ के निरंतर बेटियां नोचीं जाएं। दरिंदगी – हैवानियत की शिकार हो मारी जाएं। उस शासन – व्यवस्था व शासक को धिक्कार .. सिर्फ और सिर्फ धिक्कार।
रोहिणी आचार्य के इस हमले के बाद अब सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज होने के आसार हैं। जहां एक तरफ विपक्षी दल पटना की इन घटनाओं को लेकर सरकार को घेर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ आम जनता और अभिभावकों में हॉस्टल की सुरक्षा को लेकर भारी चिंता देखी जा रही है। कई लोगों ने पटना के हॉस्टलों पर निगरानी करने की मांग की है।
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *