Press "Enter" to skip to content

दो मिनट में बेटा-बेटी सबको उ’ठवा लेंगे, ध’मकी देकर कपल से 18 लाख की ठगी; 2 गि’रफ्तार

भागलपुर : बिहार के भागलपुर में डिजिटल अरेस्ट कर दंपति से 18.70 लाख की ठगी कर ली गई। साइबर फ्रॉड ने पति- पत्नी को बेटा-बेटी समेत गिरफ्तार कर लेने की धमकी दी। भागलपुर साइबर पुलिस ने समस्तीपुर के हसनपुर स्थित शाहपुर पटोरी के रहने वाले आरोपी अविनाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से कई एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं।

कोतवाली थाना क्षेत्र के चुनिहारी टोला की रहने वाली रत्ना गुप्ता ने ठगी का केस केस दर्ज कराया था। उन्होंने बताया कि चार जनवरी को अंजान नंबर से एक शख्स ने कॉल किया और बताया कि वह नेशनल सीक्रेट डिपार्टमेंट से बोल रहा है। मुंबई में पुलिस अधिकारी होने की बात कहने वाले उस शख्स ने कहा कि आप और संजय मिलकर मनी लांड्रिंग का काम करते हैं। उसने यह भी कहा कि आपकी रिकॉर्डिंग भी है। यही कहकर धमकाया और डिजिटल अरेस्ट कर लिया।

बेटा और बेटी को उठवा लेने की भी धमकी दी

महिला ने बताया कि कॉल करने वाले ने धमकी देकर डिजिटल अरेस्ट किया और पांच एवं छह जनवरी को उनके पति के खाते से उसके बताए दो खाते में नौ लाख और नौ लाख सत्तर हजार रुपये ट्रांसफर करा लिया। साइबर अपराधियों ने महिला को घर से बाहर जाने से रोक दिया। महिला और उसके पति का हस्ताक्षर करा व्हाट्सएप पर बांड भी मंगवा लिया। आधार की कॉपी ले ली।

बेटा और बेटी को उठवा लेने की धमकी दी और कहा कि आपको अरेस्ट कराने में दो मिनट लगेगा। महिला ने पुलिस को बताया कि डर की वजह से उसने और उसके पति ने मोबाइल का इंटरनेट बंद कर दिया। वाई-फाई से कनेक्ट होते ही साइबर अपराधियों का वीडियो कॉल आने लगता था।

15 हजार नगद, मोबाइल और एटीएम कार्ड बराम

आरोपी के पास से पुलिस ने 15 हजार रुपये नगद, मोबाइल और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपने गिरोह के अन्य सदस्यों के भी नाम पुलिस को बताए हैं। अन्य जिलों और राज्य के साइबर अपराधियों के गिरोह में शामिल होने की बात उसने कही है। गिरोह के उन सदस्यों की भी पुलिस तलाश कर रही है।

मामले के खुलासे और अपराधियों की गिरफ्तारी को लेकर एसएसपी प्रमोद कुमार के निर्देश पर साइबर डीएसपी कनिष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस की टीम का गठन किया गया। उस टीम में साइबर थाना के एसआई शिव कुमार सुमन, एसआई रितु कुमारी, सिपाही सुभाष और सिपाही दीपक कुमार महतो को शामिल किया गया था।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *