मुजफ्फरपुर: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान रामबाग मुजफ्फरपुर में परख 2024 के रिपोर्ट पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. इसका शीर्षक जिला स्तर पर सीखने से जुड़े मुख्य लर्निंग गैप, प्रयासों और कार्य योजनाओं का विशलेषण. इस कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा अधिकारी और प्रत्येक प्रखंड के विद्यालय से दो दो शिक्षक कुल 32 शिक्षक उपस्थित थे.


कार्यशाला का औपचारिक उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर किया गया. जहां डायट की प्राचार्या अनामिका कुमारी ने कहा कि परख के आँकड़े हमें एक दिशा प्रदान करने है कि कहां कमी रह गई और उस कमी को दूर करने के लिए हमारा संयुक्त सार्थक सहयोग और प्रयास क्या हो सकता है जिससे हमारे विद्यालय के बच्चे ससमय सीख सकें और भविष्य के बेहतर नागरिक बने उनके अंदर कुशलता का समवेश हो.

डॉ निर्मल कुमार ने कार्यशाला के उद्देश्यों पर बारीकी से चर्चा की. डायट व्याख्याता डॉ रश्मि ने परख 2024 के आकडों पर चर्चा करते हुए NEP 2020 के राष्ट्रीय शिक्षा प्रणाली के प्रारंभिक स्तर पर सीखने और आकलन पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि यदि प्रारंभिक स्तर पर बच्चों की कुशलता का विकास सही तरीके होता हैं तो उसका आगे की कक्षाओं में सीखना सरल हो जाता है. मुख्य साधन सेवी के रूप में डायट व्याख्याता अवनीश कुमार और व्याख्याता आशीष कुमार थे. 
इस कार्यशाला में परख 2024 के बिहार संबंधित आँकड़ों का विश्लेषण किया गया जिसमें साधन सेवी अवनीश कुमार ने विस्तारपूर्वक चर्चा आकड़ों को प्रदर्शित करते हुए किया.

इसके पश्चात मुजफ्फरपुर जिले के आँकड़ों को प्रदर्शित कर उस विस्तार से चर्चा की और आँकड़ों मे दिखाए गए उन सभी कुशलता जिसमें मुजफ्फरपुर पिछे है, जिसमें मुजफ्फरपुर जिले के बच्चों में वे कुशलता का विकास नहीं हुआ है उसको विकसित करने के लिए क्या क्या उपाय किए जा सकते हैं, विद्यालय स्तर पर सीखने से संबंधित क्या क्या गतिविधियां आयोजित की जा सकती हैं पर कार्य किया गया और एक निर्धारित प्रारूप प्रत्येक विद्यालय से आये शिक्षकों ने गतिविधयों को निर्मित किया.

इस अवसर पर जिले के प्रखंड शिक्षा अधिकारी कांटी, मोतीपुर, साहेब गंज, कुढ़नी, सकरा उपस्थित थे साथ ही डायट के प्राचार्या अनामिका कुमारी, वरिष्ठ व्याख्याता मनीष पांडे , पंकज कुमार, डॉ संतोष राणा, डॉ मीरा कुमारी,अर्जुन गिरी, रोली, दीपइंटी कुमारी, ह्यूमना पीपुल् टू पीपल इंडिया के अश्विनी पांडे उपस्थित थे.










Be First to Comment