Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर: पति-पत्नी के वि’वाद के बाद युवक ने अपने किराए के कमरे में की आ’त्महत्या

मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते 45 वर्षीय अजय कुमार ने अपने किराए के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक सिलौट गांव, मनियारी थाना क्षेत्र का निवासी था और अपने कमरे के पास ही छोटी फोटो फ्रेमिंग की दुकान चलाता था।

Muzaffarpur Bihar news : photo framer locked himself in room committed suicide police investigate

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। मृतक के परिजन और पड़ोसी हादसे की खबर सुनकर मौके पर इकट्ठा हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला
मृतक की पत्नी पूनम देवी ने बताया कि अजय कुमार के साथ उनका अक्सर कहासुनी और विवाद होता रहता था। मंगलवार रात भी विवाद हुआ था, जिसके बाद सभी परिवार के सदस्य सो गए। बुधवार सुबह जब परिवार के सदस्य काम पर गए, तो लोगों ने देखा कि अजय का कमरा अंदर से बंद है।

काफी देर तक खटखटाने पर भी दरवाजा नहीं खुला। इसके बाद जोड़ से दरवाजा खोलने पर अजय को फंदे से लटके हुए पाया गया।

क्यों उठाया गया यह कदम?
ब्राह्मपुरा थाना प्रभारी विजय लक्ष्मी ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी में मृतक ने पारिवारिक विवाद के चलते यह कदम उठाया प्रतीत होता है। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और सुसाइड के कारणों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *