Press "Enter" to skip to content

बिहार में सियासी चूड़ा-दही भोज का सिलसिला, चिराग पासवान के यहां पहुंचे सीएम नीतीश कुमार

बिहार : बिहार में सियासी दही-चूड़ा भोज का सिलसिला जारी है। इसी कड़ी में पटना में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के यहां दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया। इस भोज में एनडीए के कई दिग्गज नेता पहुंचे। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार को लोजपा (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय में आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम में शामिल हुए।

 

इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि भी दी।

इस आयोजन में आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद भी पहुंचे थे। इस भोज में एनडीए नेताओं और कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ नजर आई। दही-चूड़ा भोज को एनडीए में बढ़ती सहजता और आपसी तालमेल के तौर पर भी देखा जा रहा है। बता दें कि इससे पहले 14 जनवरी को बिहार सरकार के मंत्री और जदयू के नेता रत्नेश सदा ने भी दही-चूड़ा भोज दिया था। इस भोज में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए थे।

तेजप्रताप यादव चर्चा में रहे

मकर संक्रांति के मौके पर दही-चूड़ा वाली सियासत में लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव काफी चर्चा में रहे। बुधवार को तेजप्रताप यादव ने दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया था। इस आयोजन में उनके पिता लालू प्रसाद यादव औऱ राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी पहुंचे थे। भोज में लालू यादव सबसे पहले आए थे। तेजप्रताप के दही-चूड़ा भोज में बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधऱी समेत कई अन्य दिग्गज भी जुटे थे। इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय सिन्हा भी इस भोज में शामिल हुए थे।

इससे पहले जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा की तरफ से दही-चूड़ा भोज का आयोजन किया गया था तब इस भोज में भी एनडीए के कई दिग्गज नेता शामिल हुए थे। दिलचस्प बात यह भी है कि तेजप्रताप यादव भी इस भोज में पहुंचे थे।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *