वैशाली: देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. मकर संक्रांति पर बहू और बेटियों को उनके घर से तिल, लाई, चूड़ा-दही और उपहार का बेसब्री से इंतजार रहता है.

बेटियां शादी के बाद ससुराल चली जाती हैं, लेकिन वो कहीं भी रहें, फिक्रमंद उनके माता-पिता उन्हें ‘खिचड़ी’ या ‘जड़ाऊर’ जरूर भेजते हैं. वर्षों से चली आ रही इस परंपरा की एक तस्वीर बिहार के वैशाली जिले से सामने आई हैं.

बिहार की यह तस्वीर भावुक कर देगी
यह मामला बिहार के वैशाली जिले के जंदाहा का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक पिता अपने माथा पर चूड़ा और लाय की गठरी और हाथ में दही लेकर बेटी की घर जा रहा है. वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग अलग-अलग प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं.

‘एक बाप, बस अपनी बेटी से मिलने निकला है’
राजगुरु नाम के एक यूजर ने लिखा- आपको मालूम है बिहार में प्यार शब्दों से नहीं, कदमों से नापा जाता है मकर संक्रांति की ठंडी सुबह, कंधे पर झोला, हाथ में दही-चूड़ा और सर पे लाई की मोटरी.

एक बाप, बस अपनी बेटी से मिलने निकला है पैदल. न कोई दिखावा, न कोई शिकायत. हर कदम में सिर्फ़ प्यार है, हर सांस में जिम्मेदारी. बेटी के घर जाते हुए उसकी आंखों में खुशी है, और दिल में वही पुरानी चिंता, कि मेरी बिटिया खुश तो है न?













Be First to Comment