मुजफ्फरपुर : राष्ट्रीय युवा दिवस के पावन अवसर पर मुजफ्फरपुर स्थित ऐतिहासिक एवं आस्था के प्रमुख केंद्र चतुर्भुज स्थान मंदिर में महान संत, दार्शनिक और राष्ट्रचिंतक स्वामी विवेकानंद की 163वीं जयंती बड़े ही हर्षोल्लास, श्रद्धा और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण के बाद उपस्थित सभी लोगों द्वारा पुष्प अर्पित कर की गई।
जिसके पश्चात उनके ओजस्वी विचारों, राष्ट्र निर्माण में योगदान और “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक मत रुको” जैसे अमर संदेशों को स्मरण करते हुए युवाओं को उनसे प्रेरणा लेने का संदेश दिया गया। 
इस अवसर पर चतुर्भुज स्थान मंदिर के महंत नवल किशोर की गरिमामयी उपस्थिति रही, वहीं कार्यक्रम में पूर्व विधायक केदार प्रसाद, पूर्व पार्षद विजय कुमार झा, डॉ. अमित कुमार झा, पंडित विपिन मिश्रा, पंडित राघवेंद्र मिश्रा, चंद्रप्रकाश, डॉ. साकेत शुभम ठाकुर, केसरी नंदन सिंह, अमित कुमार मिश्रा, ध्रुव झा, अतुल भारद्वाज, राज किशोर राय, सुनीता देवी, निरंजन राय, पप्पू सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, प्रोफेसर गोपी किशन, अमर बालाजी, आनंद कुमार सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, बुद्धिजीवी और युवा उपस्थित रहे। 

वक्ताओं ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी राष्ट्र और समाज के लिए प्रकाश स्तंभ हैं, जिन्होंने विश्व पटल पर भारत की गौरवशाली पहचान स्थापित की। कार्यक्रम के समापन पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया और सभी ने उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश, धर्म और समाज सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।














Be First to Comment