मुजफ्फरपुर : जिले में शराबबंदी कानून को प्रभावी बनाने के लिए पुलिस और उत्पाद विभाग की निरंतर छापेमारी के बावजूद शराब तस्करों के हौसले पस्त नहीं हो रहे हैं। तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए हर दिन नए-नए और चौंकाने वाले हथकंडे अपना रहे हैं।

ताजा मामला मुजफ्फरपुर के गायघाट अंतर्गत बेनीबाद में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 82 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि इस तस्करी में एक नामी कोरियर कंपनी की गाड़ी का इस्तेमाल किया जा रहा था।

उत्पाद विभाग की पहली और सबसे बड़ी कार्रवाई बेनीबाद थाना क्षेत्र में हुई। यहाँ एक लाइन होटल के पास खड़ी एक बड़ी कोरियर कंपनी की गाड़ी की जब तलाशी ली गई, तो अधिकारी भी दंग रह गए। पार्सल और सामान की आड़ में इस गाड़ी के भीतर विदेशी शराब छिपाकर ले जाई जा रही थी।

तस्करों ने सोचा था कि कोरियर सेवा की गाड़ी होने के कारण पुलिस इस पर शक नहीं करेगी, लेकिन विभाग को इसकी सटीक जानकारी पहले ही मिल चुकी थी। हालांकि मौके से कारोबारी फरार हो गया।













Be First to Comment