वैशाली: बिहार के वैशाली थाना क्षेत्र के गंडक नदी के रमदौली घाट पर अजगर दिखायी दिया है. अजगर के दिखाई देने की खबर जैसे ही इलाके में फैली बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए. लोग इस अजगर को देख अचंभित हो गए.
![]()
गंडक नदी किनारे दिखा विशाल अजगर
स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही मौके पर वन विभाग की टीम पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अजगर की लंबाई पन्द्रह से सोलह फीट है. अजगर का वन विभाग की टीम ने बेहद सावधानी पूर्वक रेस्क्यू किया जिससे उसको कोई नुकसान नहीं पहुंचे.

वन विभाग ने किया रेस्क्यू
स्थानीय लोगों के अनुसार पहली बार गंडक नदी में इतने बड़े अजगर को देखा गया है. वैसे तो अमूमन गंडक नदी मे वन्य जीव देखने को मिलता है. रेस्क्यू के दौरान वन विभाग की टीम ने चारों तरफ घेराबंदी कर दी और लोगों को अजगर के पास जाने से रोक दिया गया था. टीम ने लोगों को इससे दूरी बनाने की सलाह दी.

सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया
रेस्क्यू टीम ने विशेष उपकरण की मदद से अजगर को काबू में किया. करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर का सुरक्षित रूप से रेस्क्यू कर लिया गया. रेस्क्यू के बाद अजगर को वन विभाग की गाड़ी से सुरक्षित वन क्षेत्र में ले जाया गया, जहां उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया.













Be First to Comment