Press "Enter" to skip to content

न्यू ईयर पर हु’ड़दंग मचाने वालों सावधान! पुलिस और SSB ने संभाला मोर्चा.. होगा एक्शन

मोतिहारी: आज से नए साल 2026 की शुरुआत हो गई है. न्यू ईयर सेलिब्रेशन के नाम पर कुछ लोग हुड़दंग करते हैं तो कुछ असामाजिक तत्व सुरक्षा में सेंध लगाकर फायदा उठाने की कोशिश करते हैं.

Vehicle checking at Raxaul border

ऐसे में पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है. मोतिहारी में तमाम जगहों पर एहतियात बरती जा रही है. रक्सौल बॉर्ड पर एसएसबी हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच कर रही है और लोगों पर नजर रख रही है.

नए साल पर ट्रैफिक जांच

भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के बढ़ते मामलों को देखते हुए पिछले दिनों केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने चिंता जताई थी. साथ अधिकारियों को कड़ा निर्देश जारी करते हुए इस पर पूरी तरह से रोक लगाने को कहा था. ऐसे में आज न्यू ईयर पर रक्सौल सीमा पर पूरी मुस्तैदी बरती जा रही है.

एसएसबी ने संभाला मोर्चा: रक्सौल सीमा पर एसएसबी के जवान हर आने-जाने वाले व्यक्ति और वाहन पर कड़ी नजर रखे हुए हैं. नेपाल से आने वाले यात्रियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. महिला और पुरुष जवान सादे लिबास में भी गुप्त रूप से तलाशी ले रहे हैं. केवल संतुष्ट होने के बाद ही भारतीय सीमा में प्रवेश की अनुमति दी जा रही है. विशेष इनपुट के आधार पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है, जिससे तस्करों में हड़कंप मच गया है.

तस्करी पर रोक को लेकर अभियान

मोतिहारी और आसपास के इलाकों में नेपाल से आने वाली गांजा-अफीम और शराब की बड़ी खेपों की अफवाहें हैं. तस्कर इन नशीले पदार्थों को सीमा पार कर भारतीय बाजार में बेचने की फिराक में हैं. एसएसबी के अधिकारियों के मुताबिक लगातार बड़ी कार्रवाई की जा रही है. हमारी टीमें 24 घंटे अलर्ट पर हैं. कोई भी संदिग्ध वाहन या व्यक्ति बच नहीं पाएगा.

नित्यानंद राय ने दिए थे निर्देश
असल में पिछले दिनों गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने पटना में उच्च स्तरीय बैठक बुलाई थी. इसमें सीमा सुरक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया गया. ड्रग्स और शराब तस्करी को रोकने के लिए इंटेलिजेंस नेटवर्क को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए. बिहार-नेपाल सीमा पर रक्सौल, सोनाबरसों और जोगबनी जैसे प्रमुख रास्तों पर निगरानी बढ़ा दी गई है. इसके अलावे, स्थानीय पुलिस और कस्टम विभाग के साथ समन्वय स्थापित किया गया है.
विशेष टास्क फोर्स गठित
बिहार सरकार ने तस्करी रोकने के लिए विशेष टास्क फोर्स गठित करने का ऐलान किया है. इसमें ड्रोन सर्विलांस और नाइट विजन कैमरों का इस्तेमाल होगा. नेपाल सरकार से भी सीमा पर सहयोग की मांग की गई है. विशेषज्ञों का मानना है कि सतत निगरानी से ही इस जाल को तोड़ा जा सकता है. रक्सौल मैत्री पुल पर चेकिंग भी तस्करों की कमर तोड़ने की दिशा में उठाया गया महत्वपूर्ण कदम है.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *