Press "Enter" to skip to content

420 का काम करने वाले पर सीधे एक्शन लीजिए, विजय सिन्हा ने कहा – लटकाओ -भटकाओ वाला रवैया नहीं चलेगा

सहरसा: सहरसा में राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने भूमि सुधार जन संवाद कार्यक्रम के दौरान अंचल अधिकारियों और सीईओ को स्पष्ट और सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 420 के तहत काम करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई तुरंत की जाए और हर आंचल से कम से कम दो लोगों पर जनवरी महीने में पहली कार्रवाई की शुरुआत हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि 14 तारीख से पहले कार्रवाई अवश्य होनी चाहिए, ताकि लोगों में गलत काम करने से पहले भय उत्पन्न हो और सही लोगों को न्याय मिल सके।

सिन्हा ने अंचल अधिकारियों को स्पष्ट कहा कि “लटकाओ-भटकाओ वाला रवैया अब नहीं चलेगा। आप लोग जल्द से जल्द काम निष्पादित करें। नई सरकार के साथ नई कार्यप्रणाली लागू हो रही है और सभी को अपने कर्तव्यों में तत्पर रहना होगा।” उन्होंने यह भी माना कि अंचल अधिकारियों पर बहुत सारा काम होता है, लेकिन इसके बावजूद उन्हें अपने कार्यालय में बैठकर जरूरी कार्यों का निष्पादन करना चाहिए।

 

इस जन संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य था आम नागरिकों तक भूमि सुधार विभाग की सेवाओं को सीधे पहुंचाना और भूमि से जुड़े मामलों में न्याय सुनिश्चित करना। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने अपनी शिकायतें सीधा मंत्री के सामने रखीं और उनके समाधान की मांग की। विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जनता की समस्याओं का निपटारा समय पर होना चाहिए और किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *