Press "Enter" to skip to content

बिहार में हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 25 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नए साल में भी नहीं मिलेगी राहत

बिहार : बिहार में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक ठंड से राहत मिलने की संभावना नहीं है। हालांकि 6 जनवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी के संकेत हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को राज्य के 25 जिलों में कोल्ड-डे और घने कोहरे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

ठंड

6 जनवरी से राहत की उम्मीद 

विभाग के मुताबिक, यह स्थिति 5 जनवरी तक बनी रह सकती है। बीते 24 घंटे में गया, रोहतास और राजगीर सबसे ठंडे जिले रहे, जहां न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस के करीब दर्ज किया गया। बढ़ती ठंड को देखते हुए पटना में कक्षा 8वीं तक के स्कूल 2 जनवरी तक बंद कर दिए गए हैं।

24 घंटे ठंड का एहसास 

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से पछुआ हवाएं सक्रिय हैं। वहीं पश्चिम बंगाल के ऊपर बना साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी बांग्लादेश तक फैला हुआ है। इसके कारण प्रदेश में नमी बढ़ी है और लगातार घना कोहरा छाया हुआ है। कई जिलों में पिछले एक सप्ताह से धूप नहीं निकल रही, जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आई है। हालांकि राजधानी पटना में 4 दिनों के बाद कल धूप निकली। दिन और रात के तापमान के अंतर में कमी आने से लोगों को चौबीसों घंटे कड़ाके की ठंड का एहसास हो रहा है।

पहले सप्ताह में कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति 

राजधानी पटना समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी ठंड और कोहरे का असर जारी रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार, सुबह के समय घना कोहरा छाए रहने और दिन में बादल छाए रहने की संभावना है। ठंडी पछुआ हवाओं के कारण ठिठुरन और बढ़ सकती है। नए साल के शुरुआती दिनों में भी ठंड से राहत की उम्मीद कम है। जनवरी के पहले सप्ताह तक कई इलाकों में कोल्ड-डे की स्थिति बनी रह सकती है, हालांकि इसके बाद मौसम में धीरे-धीरे बदलाव के संकेत हैं।

फिलहाल बारिश की संभावनाएं नहीं 

मौसम विभाग ने स्पष्ट किया है कि अगले एक सप्ताह तक राज्य में बारिश की कोई संभावना नहीं है। किसानों और आम लोगों के लिए राहत की बात यह है कि आगामी सात दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। उत्तर-पश्चिम से लेकर दक्षिण-पूर्व बिहार तक पटना, गया, भागलपुर, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया सहित कहीं भी वर्षा की संभावना नहीं जताई गई है।

घने कोहरे से हाल बेहाल

उत्तरी बिहार के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, वैशाली और दरभंगा में घने कोहरे की संभावना अधिक है। वहीं दक्षिण-पश्चिमी बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, गया, नवादा, जमुई, बांका, भागलपुर, कैमूर, जहानाबाद, नालंदा, पटना, अरवल और भोजपुर में भी घना कोहरा छा सकता है। दक्षिण-मध्य बिहार के कई हिस्सों में भी यही स्थिति रहने की आशंका है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *