Press "Enter" to skip to content

यहां देखें बिहार पुलिस चालक सिपाही भर्ती परीक्षा का परिणाम, इस दिन होगी शारीरिक दक्षता परीक्षा

पटना: बिहार पुलिस एवं बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के 4,361 पदों पर चल रही भर्ती प्रक्रिया के तहत लिखित परीक्षा का परिणाम जारी हो गया है. केन्द्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने लिखित परीक्षा का परिणाम जारी करते हुए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर दी है. यह जानकारी पर्षद की ओर से जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है.

Bihar Police Driver Constable Recruitment Exam

ड्राइवर सिपाही भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी

केन्द्रीय चयन पर्षद द्वारा जुलाई 2025 में विज्ञापन संख्या 02/2025 जारी किया गया था, जिसके तहत बिहार पुलिस और बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस में चालक सिपाही के पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से कुल 1,64,168 समर्पित एवं वैध आवेदन प्राप्त हुए थे.

1,16,534 अभ्यर्थी परीक्षा में हुए थे शामिल

बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों की भागीदारी को देखते हुए यह भर्ती राज्य की महत्वपूर्ण भर्तियों में से एक मानी जा रही है. विज्ञापन के अनुसार, लिखित परीक्षा का आयोजन 10 दिसंबर 2025 को किया गया था. इसमें कुल 1,16,534 अभ्यर्थी शामिल हुए थे.

18 अभ्यर्थियों मूल्यांकन योग्य नहीं 

हालांकि, परीक्षा के दौरान कदाचार, प्राथमिकी दर्ज होने या रोल नंबर या प्रश्न-पुस्तिका के गलत अंकन जैसे कारणों से 18 अभ्यर्थियों को मूल्यांकन के योग्य नहीं पाया गया था. इसके बाद शेष अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया.

PET के लिए 15,516 अभ्यर्थी चयनित

मूल्यांकन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयन के दूसरे चरण यानी शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए आरक्षण कोटिवार अभ्यर्थियों का चयन किया गया. चयनित अभ्यर्थियों की सूची 30 दिसंबर 2025 को पर्षद की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है. इस सूची में कुल 15,516 अभ्यर्थियों को PET के लिए योग्य पाया गया है.

ट्रांसजेंडर श्रेणी से 1 अभ्यर्थी

चयनित अभ्यर्थियों में पुरुषों की संख्या 15,054 है, जबकि महिलाओं की संख्या 461 और ट्रांसजेंडर श्रेणी से 1 अभ्यर्थी शामिल है. इसके अलावा, इस सूची में 86 गोरखा अभ्यर्थी और 101 स्वतंत्रता सेनानी के आश्रित भी शामिल किए गए हैं, जो राज्य सरकार की आरक्षण नीति के तहत चयनित हुए हैं.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *