पटना: बिहार कोल्ड डे की चपेट में है. पूरे राज्य में शीतलहर जैसे हालात हैं. पछुआ हवा और कनकनी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. मौसम विज्ञान केंद्र पटना ने मंगलवार को राज्य के 28 जिलो में कोल्ड को लेकर चेतावनी जारी की है. इन जिलों में भीषण ठंड पड़ेगी.
![]()
इन जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट
राज्य के सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, अररिया, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, वैशाली, समस्तीपुर, कटिहार, खगड़िया, बेगूसराय, पटना, नालंदा, शेखपुरा, मुंगेर, भागलपुर, नालंदा, जहानाबाद, शेखपुरा, नवादा, जमुई, बांका, गया में कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है.

सबसे ठंडा रहा फारबिसगंज
पिछले 24 घंटे की रिपोर्ट देखें तो अररिया राज्य का सबसे ठंडा जिला बना रहा. फारबिसगंज में न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा. फारबिसगंज के साथ सुपौल, पूर्णिया, अगवानपुर (सहरसा), मोतिहारी, वाल्मिकीनगर आदि जिलों में 0.8 से 0.2 डिग्री तक न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. सबसे ज्यादा मोतिहारी में पारा लुढ़का.

नए साल पर कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार नए साल पर कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है. विभाग ने पूरे राज्य के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन इलाकों में घना कोहरा के साथ कोल्ड डे को लेकर अलर्ट है. मौसम विभाग ने ऐसे में सतर्कता बरतने की सलाह दी है.











Be First to Comment