Press "Enter" to skip to content

पटना में सुबह सुबह गो’लीबारी, बाइक सवार ब’दमाशों ने युवक के सि’र और पेट में मा’री गो’ली, इलाके में ह’ड़कंप

पटना : बिहार में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपराधी एक के बाद एक आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे बाढ़ से सामने आया है। जहां सुबह सुबह बेखौफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी है। युवक के सिर और पेट में गोली लगी है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आनन फानन में युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

सुबह सुबह गोलीबारी 

दरअसल, पूरा मामला बाढ़ अनुमंडल के सकसोहरा थाना के सोयमा रोड का है। घायल युवक का नाम गोरे लाल यादव बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने अचानक गोरे लाल यादव पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची है। पुलिस घायल को गंभीर हालत में बाढ़ अनुमंडल अस्पातल लेकर पहुंची है।

युवक को अपराधियों ने मारी गोली 

जानकारी अनुसार प्राथमिक इलाज के बाद घायल को पटना रेफर कर दिया गया। पुलिस अभी घटना के कारणों का पता लगा रही है। परिजनों कि मानें तो गोरेलाल सुबह सुबह खेत देखने जा रहे थे तभी बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ गोली मारी और मौके से फरार हो गए।

अनुमंडलीय अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि सिर और पेट के पास गोली मारी गई है। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *