बिहार : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। बाइकर्स गैंग ने गृह मंत्री सम्राट चौधरी, डीजीपी विनय कुमार को खुलेआम चुनौती दी है। बाइकर्स गैंग ने ट्रैफिक नियमों को ताक पर रखकर सीएम नीतीश के आवास के बाहर जमकर तांडव मचाया।

एक ओर जहां गृह मंत्री और बिहार पुलिस राज्य को एंटी रोमियों बनाने का दावा कर रहे हैं तो वहीं इनके द्वारा अब सीएम हाउस के बाहर उत्पात मचाकर पुलिस को चुनौती दी जा रही है।

सीएम की सुरक्षा में चूक
दरअसल, गुरुवार को अचानक सीएम नीतीश और 10 सकुर्लर आवास के बाहर अचानक बाइकर्स गैंग पहुंच गए। बाइकर्स गैंग ने पुलिस को चुनौती देते हुए तेज रफ्तार में प्रतिबंधित साइलेंसर लगाकर जमकर उत्पात मचाया। कई बाई पर तीन तीन लोग बैठे हुए थे। बाइकर्स ने हेलमेट भी नहीं पहन रखा था।

तेज रफ्तार में प्रतिबंधित साइलेंसर लगाकर बाइकर्स गैंग सीएम आवास के बाहर से गुजरे। इस घटना के बाद से पुलिस कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।

सम्राट चौधरी को सीधी चुनौती
बता दें कि, बिहार के गृह मंत्री सम्राट चौधरी ने दावा किया था कि वो राज्य में मनचलों पर लगाम लगाएंगे। लेकिन आज इन मनचलों ने उन्हें सीधी चुनौती दी है। बता दें कि एक अन्य मार्ग प्रतिबंधित इलाका है। यहां धारा 144 लागू रहता है। सीएम हाउस के बाहर ऐसे बाइकर्स गैंग का आना सुरक्षा में चूक मानी जा रही है।












Be First to Comment