नालंदा: बिहार की ऐतिहासिक नगरी राजगीर एक बार फिर सांस्कृतिक उत्सव की रंगत में रंगने को तैयार है. तीन दिवसीय राजगीर महोत्सव का आगाज आज से हो रहा है, जिसमें बॉलीवुड के नामचीन कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे.
उद्घाटन और मुख्य आकर्षण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज महोत्सव का उद्घाटन करेंगे. शाम को सूफी गायकी के जादूगर कैलाश खेर अपनी मधुर आवाज से पंच पहाड़ियों को गूंजाएंगे. उनके हिट गाने जैसे ‘तेरी दीवानी’ और ‘सैयां’ दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देंगे.
![]()
कलाकारों का लाइन-अप
20 दिसंबर को इंडियन आइडल फेम सलमान अली अपनी दमदार प्रस्तुति देंगे. 21 दिसंबर को भव्या पंडित समां बांधेंगी. मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम राजगीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (आरआईसीसी) के पास हॉकी मैदान में होंगे.
स्थानीय कलाकारों को मौका
प्रशासन ने पूर्ण तैयारियां कर ली हैं. जर्मन हैंगर का निर्माण किया गया है, जो एयर, वाटर और फायर प्रूफ है, ताकि दर्शकों को प्राकृतिक वादियों में आरामदायक अनुभव मिले. महोत्सव को सुचारू बनाने के लिए 32 समितियां गठित की गई हैं. इस बार की खासियत यह है कि बड़े कलाकारों के साथ स्थानीय प्रतिभाएं भी मंच साझा करेंगी. दिन में स्थानीय कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे.

ग्रामश्री मेला और विविध आयोजन
ग्रामश्री मेला 19 से 25 दिसंबर तक चलेगा, जिसमें 270 स्टॉल लगेंगे. बिहार के अलावा झारखंड, असम, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, गुजरात, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, पंजाब और उत्तर प्रदेश के हस्तशिल्प उत्पाद प्रदर्शित होंगे. इसके साथ कृषि मेला, व्यंजन मेला, नुक्कड़ नाटक, आर्ट गैलरी, पालकी सज्जा, सर्वधर्म मंगलाचरण और खेल प्रतियोगिताएं जैसे कबड्डी, खो-खो, कराटे, क्रिकेट और कुश्ती का आयोजन होगा.















Be First to Comment