Press "Enter" to skip to content

बिहार में एक ही ट्रैक पर आ गईं दो ट्रेनें, यात्रियों के हाथ पांव फूले; ऐसे टला बड़ा रेल हा’दसा

बिहार : धनबाद मंडल के गया-कोडरमा रेलखंड पर रेलवे की बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां एक ही ट्रैक पर दो ट्रेनें आगे-पीछे आ गईं। हालांकि, पीछे से आ रही पैसेंजर ट्रेन के चालक की सूझबूझ की वजह से समय रहते ट्रेन को रोक दिया गया और एक बड़ा हादसा टल गया। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया।

दरअसल, कोडरमा से पटना जा रही ट्रेन संख्या 07255 बंधुआ स्टेशन से खुलकर मानपुर स्टेशन की ओर जा रही थी। इस क्रम में देखा गया कि मानपुर पहुंचने से पहले ही मालगाड़ी उसी ट्रैक पर खड़ी थी।

पैसेंजर ट्रेन पीछे से आ रही थी, लेकिन चालक की त्वरित निर्णय क्षमता की वजह से समय रहते ट्रेन को रोका गया और यात्रियों की जान को बड़ी दुर्घटना से बचा लिया गया।

यह कोई पहली बार नहीं है जब गया-कोडरमा रेलखंड पर रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। 14 सितंबर, 2024 को भी गया में एक अजीबो-गरीब घटना हुई थी, जब वजीरगंज स्टेशन और कोल्हना हॉल्ट के बीच रघुनाथपुर गांव के पास मालगाड़ी का इंजन पटरी से उतरकर खेतों में दौड़ने लगा था।

उस समय लोको पायलट इंजन को लूप लाइन से गया की तरफ ले जा रहे थे, लेकिन अचानक इंजन उनके कंट्रोल से बाहर हो गया। सौभाग्य से उस इंजन के साथ कोई बोगी नहीं थी और बड़ा हादसा नहीं हुआ।

रेलवे प्रशासन की इन घटनाओं से यह स्पष्ट होता है कि गया-कोडरमा रेलखंड पर सुरक्षा मानकों में सुधार की तत्काल जरूरत है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *