मुजफ्फरपुर: जिले के करजा थाना क्षेत्र के मरवन में बुधवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब तीन दिन से लापता दूध कारोबारी का शव नदी से बरामद हुआ. शव मिलते ही स्थानीय लोगों और परिजनों ने पताही–मर्वन रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया. लगभग तीन घंटे तक चले इस जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.

3 दिन से लापता व्यापारी की हत्या
मृतक की पहचान मरवन निवासी महेश सहनी के 25 वर्षीय पुत्र दीपक कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से दूध का व्यवसाय करते थे. परिजनों के अनुसार, रविवार की सुबह तीन युवक दीपक को बारात में चलने के बहाने घर से बुलाकर ले गए थे. इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा.

परिजनों का पुलिस पर गंभीर आरोप
काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चला. परिवार का आरोप है कि जब वे करजा थाना में शिकायत दर्ज कराने पहुंचे, तो पुलिस ने यह कहते हुए लौटा दिया कि मामला कुढ़नी थाना क्षेत्र का है. इसी बीच सोमवार सुबह दीपक का शव मर्वन चौड़ इलाके में मिलने की सूचना मिली.











Be First to Comment