पटना : पटना में पुलिस की शर्मनाक बर्ताव सामने आया है। जब मरीन ड्राइव पर चालान काटने को लेकर बात बिगड़ गई। इस दौरान पुलिसवाला प्रेग्नेट महिला पर स्कूटी चढ़ाने लगा। जब महिला कह रही थी कि वो गर्भवची है, ऐसा मत कीजिए, लेकिन पुलिसवाले ने एक नहीं सुनी। स्कूटी लेकर थाने जाने लगा, महिला ने उससे साथ चलने की बात कही लेकिन वो नहीं माना।

इस बीच महिला ने स्कूटी के आगे आकर रोकने की कोशिश की, तो पुलिसवाले ने उस पर ही स्कूटी चढ़ाने लगा। इस दौरान महिला को कुछ चोट भी आई है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि मुजफ्फरपुर न्यूज़ वीडियो की पु्ष्टि नहीं करता है। घटना सोमवार रात की बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक महिला अपने पति के साथ मरीन ड्राइव घूमने निकली थी। यू-टर्न दूर होने के चलते पैदल ही रॉन्ग साइड से स्कूटी लेकर लौट रहे थे। इसी दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी स्कूटी रोक ली। चालान काटने को लेकर महिला और पुलिस के बीच बहस हो गई। महिला ने कहा कि वो पैदल स्कूटी लेकर लौट रहे थे। चालान करते हुए पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली और थाने ले जाने लगे। महिला ने स्कूटी रोकने की कोशिश की, साथ चलने की बात कही। लेकिन पुलिसवाला नहीं माना। और महिला पर स्कटी चढ़ाने लगा।

सड़क पर हाईवोल्ट ड्रामे के बाद महिला थाने पहुंची। जहां उनके पति भी पहुंच गए। दोबारा गलती नहीं करने की बात कहने के बाद पुलिस ने स्कूटी समेत दोनों को छोड़ दिया। बताया जा रहा है कि स्कूटी का पहले से 10 हजार से ज्यादा का बकाया चालान है। जिसे पुलिस ने जल्द भरने को कहा है। लेकिन पुलिस के बर्ताव को लेकर सवाल जरूर उठ रहे हैं।












Be First to Comment