Press "Enter" to skip to content

कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की ह’त्या, अ’पराधियों ने भाई के सामने मार दी गो’ली

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार की शाम एक महिला टीचर की हत्या कर दी गयी. मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की पुत्री कोमल कुमारी के रूप में हुई है. वह देर शाम कोचिंग पढ़ाकर लौट रही थी. इसी दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी. घटना के बाद पुलिस छानबीन में जुट गयी है.

कोचिंग से लौटने के दौरान हमला

 घटना के बारे में मृतका का भाई आदित्य कुमार ने बताया कि मुसहरी ब्लॉक के पास कोचिंग से उसकी बहन पढ़ाकर उसके साथ बाइक से घर वापस आ रही थी. इसी दौरान मुसहरी के तरौरा बांधी के समीप अज्ञात अपराधियों ने हमला कर दिया. गोली मार दी गयी.

मुजफ्फरपुर में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही टीचर की हत्या

अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

घटना की जानकारी मिलने के बाद पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी कोमल को शहर के निजी अस्पताल ले गयी, जहां पहुंचने के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया है. इधर, पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

शीघ्र कार्रवाई की मांग
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है. लोगों ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग की है. लोगों का कहना है कि मृतका या उसके परिवार से किसी की कोई दुश्मनी नहीं थी. इसके बावजूद इस तरह की घटना को अंजाम देना समझ से परे है.
Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *