Press "Enter" to skip to content

प्रशांत किशोर ने राजनीति छोड़ने की नई शर्त बताई, कहा- ‘मैं हार की जिम्मेदारी लेता हूं’

पटना: पहली बार बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उतरी जन सुराज पार्टी की करारी हार हुई. रिजल्ट के बाद प्रशांत किशोर पहली बार मीडिया के सामने आए और कटाक्ष के साथ प्रेस कांफ्रेंस की शुरुआत की. पीके ने कहा कि चुनाव में वोट कम मिला, लेकिन प्रेस कांफ्रेंस में मीडिया के साथी ज्यादा दिख रहे हैं.

‘जनता का विश्वास नहीं जीत पाए’

 प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प के साथ 3 साल पहले बिहार आया था, लेकिन उसमें सफलता नहीं मिली. संकल्प में कुछ न कुछ कमी रह गयी इसलिए जनता का विश्वास नहीं जीत पाए. जो लोग जीत गए हैं उनको बहुत-बहुत बधाई. जदयू और भाजपा के लोगों पर काम की जिम्मेदारी दी गई है. उसपर वह काम करें.

‘पीछे हटने वाला नहीं हूं’

 प्रशांत किशोर ने बिहार छोड़ने के सवाल पर कहा कि ‘मैं आप सब से माफी मांगता हूं. जो कुछ कमी है उसे सुधारा जाएगा. मैं बिहार छोड़ दूंगा, ये भ्रम है. मैं पीछे हटने वाला नहीं हूं, दोबारा दोगुने जोश से लड़ेंगे. ये जन सुराज और पीके की जिद है. हमने हिंदू-मुसलमान की राजनीति नहीं की. बिहार को सुधराने की कोशिश जारी रहेगी. जब तक सुधार नहीं दूंगा, बिहार से नहीं जाऊंगा.

‘राजनीति बदलने में हमारी भूमिका’

प्रशांत किशोर ने कहा कि हमने ईमानदार से प्रयास किया है. उसमें सफलता नहीं मिली. इसे स्वीकार करने में कोई बुराई नहीं है. व्यवस्था परिवर्तन की बात छोड़िए, हम सत्ता परिवर्तन भी नहीं करा सके, लेकिन बिहार की राजनीति बदलने में हमारी भूमिका ज़रूर बनी है.

सरकार पर बड़ा आरोप

बिहार सरकार पर चुनाव को लेकर बड़ा आरोप लगाया. पीके ने कहा कि चुनाव में जीविका दीदी को लगाया गया. चुनाव में पूरा सरकारी तंत्र लगा रहा. आंगनवाड़ी और आशा की सैलरी बढ़ाई गई. एनडीए ने सरकारी तंत्र का इस्तेमाल कर चुनाव जीता है. इस दौरान बिहार में पलायन पर कहा कि अगर पलायन रुक जाए तो राजनीति छोड़ दूंगा.

NDA अब वादा पूरा करें

पीके ने कहा कि जो जीत कर आए हैं, उन्हें बधाई. NDA अब अपने वादे पर काम करें. महिला रोजगार योजना को लेकर कहा कि बिहार में करीब 29 हजार करोड़ बांटे गए. 1.5 करोड़ लोगों को पैसे बांटे गए. अब 2 लाख सरकार को देना है. पीके ने नंबर जारी करते हुए कहा कि 9121691216 वो महिला संपर्क करें जिन्हें 6 महीने में 2-2 मिलेगा.

भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रिमंडल बनें

भ्रष्टाचार को लेकर कहा कि उन्होंने नीतीश कुमार को कभी भ्रष्टाचारी नहीं कहा. परिणाम के बाद नीतीश कुमार स्वस्थ हैं. पीके ने कहा कि वे भ्रष्ट मंत्रियों को लेकर प्रेस कांफ्रेंस किया था ना कि नीतीश कुमार को लेकर. पीके ने अपील की है कि नयी सरकार में भ्रष्टाचार मुक्त मंत्रिमंडल बनें.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *