Press "Enter" to skip to content

दावा था डिप्टी CM पद का, मछली भात की पार्टी की थी तैयारी, लेकिन मुकेश सहनी का खाता तक नहीं खुला

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिला है. विपक्षी महागठबंधन को करारी हार का सामना करना पड़ा. भाजपा-जेडीयू की आंधी आगे विरोधी दल धराशायी हो गए. महागठबंधन में शामिल विकासशील इंसान पार्टी (VIP) इस चुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पाई. विपक्ष की तरफ से उपमुख्यमंत्री पद के चेहरा VIP प्रमुख मुकेश सहनी क्लीन बोल्ड हो गए.

विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा दांव चलते हुए महागठबंधन की तरफ से तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी को डिप्टी CM पद का उम्मीदवार घोषित किया गया था. महागठबंधन के भीतर चुनाव में जीत का पक्का भरोसा था और चुनाव नतीजे आने के बाद मछली भात की पार्टी की तैयारी भी चल रही थी. हालांकि विपक्ष के सारे दांव फेल हो गए और सारे अरमान, इच्छाएं या सपने अधूरे रह गए. आरजेडी जहां 25 सीटों के आसपास सिमटती दिख रही है. वहीं, VIP पार्टी एक भी सीट नहीं जीत पाई. कांग्रेस का प्रदर्शन भी बहुत निराशाजनक रहा. देश की सबसे पुरानी पार्टी को बमुश्किल 5 सीटें मिल दिख रही हैं. 2020 के विधानसभा चुनाव में वीआईपी पार्टी चार सीटें जीतने में काम कामयाब हुई थी.

हालांकि, अभी तक महागठबंधन ने संयुक्त रूप से मीडिया के सामने आकर अपनी हार स्वीकार नहीं की है. लेकिन वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी ने नैतिकता निभाने में तनिक भी देर नहीं की. उन्होंने बिहार के जनादेश को स्वीकार किया और एनडीए को जीत की बधाई दी.

Mukesh Sahani News: मुकेश सहनी का चिराग पासवान पर बड़ा बयान, कहा- 243 सीटों  पर लड़ने की हिम्मत नहीं

मुकेश सहनी ने हार स्वीकार की

चुनाव नतीजों की स्थिति साफ होने के बाद मुकेश सहनी मीडिया के सामने आए और कहा, “हम इस जनादेश को स्वीकार करते हैं और जो जीते हैं- NDA, उनको मैं बधाई देता हूं.” वीआईपी प्रमुख सहनी ने आगे कहा, “माताओं-बहनों का वोट NDA के पक्ष में पड़ा है, जिसके कारण उनकी इतनी बड़ी जीत हो रही है…मैं जनादेश का सम्मान करते हुए हार को स्वीकार करता हूं. आने वाले समय में हम और मंथन करेंगे कि हमारी हार होने का क्या कारण है.”

मुकेश सहनी ने ये भी कहा कि बिहार की जनता हजारों समस्याएं भूल गई और 10,000 रुपये देखकर एनडीए को वोट किया. उन्होंने कहा कि अब एनडीए को बिहार की माताओं और बहनों से किए गए वादों को निभाने की बारी है. विधानसभा चुनाव के दौरान मुकेश सहनी अपनी जनसभाओं में बड़े-बड़े दावे करते थे. चुनाव की घोषणा से पहले मतदाता सूची के एसआईआर के खिलाफ राहुल गांधी ने बिहार में ‘वोटर अधिकार यात्रा’ निकाली थी. जिसमें मुकेश सहनी भी शामिल हुए थे.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *