Press "Enter" to skip to content

मोकामा में अनंत सिंह ने हासिल की मजबूत बढ़त, 11 राउंड के गिनती के बाद छोटे सरकार हुए और मजबूत

मोकामा : मोकामा विधानसभा सीट पर चुनावी मुकाबला एक बार फिर अनंत सिंह के पक्ष में जाता हुआ नजर आ रहा है। मतगणना की शुरुआत से ही सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी पिछड़ती दिख रही हैं। 11वें राउंड की गिनती पूरी होने तक अनंत सिंह 1,16,344 वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक 42,002 वोट मिले हैं, जबकि वीणा देवी को 28,368 वोट प्राप्त हुए हैं। जनसुराज के उम्मीदवार प्रियदर्शी पीयूष 11 राउंड में केवल 8,480 वोट ही जुटा सके हैं। मोकामा में यह मुकाबला शुरू से ही दिलचस्प माना जा रहा था, खासकर इसलिए क्योंकि अनंत सिंह और सूरजभान सिंह दोनों भूमिहार बाहुबली नेताओं के रूप में जाने जाते हैं। हालांकि चुनाव को कांटे का बताया जा रहा था, लेकिन शुरुआती रुझानों में बढ़त स्पष्ट तौर पर अनंत सिंह के पक्ष में दिख रही है।

लोहे से लोहा काटने के फार्मूले पर चला महागठबंधन, मोकामा में सूरजभान की  पत्नी से अनंत सिंह का मुकाबला - mahagathbandhans iron cuts iron strategy anant  singh vs surajbhans ...

बाहुबली बनाम बाहुबली की लड़ाई

बिहार विधानसभा चुनाव में पटना जिले की हॉट सीट मोकामा पर मतगणना शुरू हो गई है। शुरुआती रुझानों में जेडीयू उम्मीदवार अनंत सिंह आरजेडी की वीणा देवी और जन सुराज पार्टी के पीयूष प्रियदर्शी से आगे चल रहे हैं। मोकामा में 6 नवंबर को पहले चरण में 64% मतदान हुआ था, और अब वोटों की शुरुआती गिनती में अनंत सिंह लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। मोकामा सीट पर इस बार मुकाबला बेहद दिलचस्प है। एनडीए से जेडीयू प्रत्याशी अनंत सिंह मैदान में हैं तो वहीं महागठबंधन से आरजेडी प्रत्याशी वीणा देवी (बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी) मैदान में हैं। जन सुराज के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी भी टक्कर दे रहे हैं।

पांच बार के विधायक हैं अनंत सिंह 

अनंत सिंह अब तक मोकामा से पांच बार विधायक रह चुके हैं और छठी बार जीत के लिए मैदान में हैं। 2022 में सजायाफ्ता होने के कारण सीट खाली होने पर उन्होंने उपचुनाव में पत्नी नीलम देवी को राजद से लड़ाकर जीत दिलाई थी। वे अब तक निर्दलीय, जेडीयू और राजद—तीनों के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं।

वीणा देवी की दावेदारी

वीणा देवी मुंगेर की पूर्व सांसद रही हैं, जिसके अंतर्गत मोकामा भी आता है। उनके पति सूरजभान सिंह और देवर चंदन सिंह भी लोजपा से सांसद रह चुके हैं। इसलिए सीट पर उनका प्रभाव भी काफी मजबूत माना जाता है। मोकामा का चुनाव इस बार इसलिए भी केंद्र में रहा क्योंकि 30 अक्टूबर को चुनाव प्रचार के दौरान अनंत सिंह और पीयूष प्रियदर्शी के काफिलों में भिड़ंत के बाद उनके समर्थकों में झड़प हुई थी, जिसमें टाल क्षेत्र के बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या हो गई। इस मामले में अनंत सिंह फिलहाल जेल में हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *