Press "Enter" to skip to content

एग्जिट पोल ने बढ़ाई बिहार के नेताओं की टेंशन, एनडीए महागठबंधन में कांटे की टक्कर

बिहार विधानसभा चुनाव के दोनों चरणों का मतदान पूरा हो गया है। अब सबकी निगाहें 14 नवंबर पर है। 14 नवंबर को मतगणना होनी है। 46 मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरु होगी। इसके लिए 3 लेयर की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इस बार बिहार चुनाव में वोटिंग फीसदी भी रिकॉर्ड दर्ज की गई है। पहले चरण में जहां 65 फीसदी मतदान हुआ तो वहीं दूसरे चरण में 68.79 फीसदी मतदान हुआ। वहीं मतदान के तुरंत बाद कई एजेंसियों की एग्जिट पोल सामने आई है। अधिकतर एजेंसियों ने एनडीए को बहुमत दी और एक बार फिर एनडीए सरकार बनने का दावा की। साथ ही कई एजेंसियों ने बीजेपी को बिहार की सबसे बड़ी पार्टी के तोड़ पर प्रस्तुत किया। इन एग्जिट पोल से महागठबंधन और तेजस्वी यादव को जोरदार झटका लगेगा। हालांकि एक एग्जिट पोल ने तेजस्वी को बड़ी राहत दी है।

तेजस्वी के लिए खुशखबरी 

दरअसल, न्यूज पिंच-एआई पॉलिटिक्स के एग्जिट पोल ने ना सिर्फ अपने आंकड़े से सबको चौंकाया है बल्कि इस मुकाबले को रोमांचक बना दिया है। न्यूज पिंच के एग्जिट पोल में भले ही एनडीए को महागठबंधन से अधिक सीटें मिलते हुए दिख रही है लेकिन एनडीए और महागठबंधन में को 3 सीटों का अंतर दिख रहा है। वहीं सबसे बड़ी पार्टी बनकर एक बार फिर राजद उभर रही है। जबकि जनसुराज पार्टी के हिस्से एक भी सीट नहीं आ रही है।

एनडीए 121 तो महागठबंधन 119 

पोल के अनुसार, एनडीए को 121 सीटें और महागठबंधन को 119 सीटें मिलने का अनुमान है। यानी दोनों गठबंधनों के बीच महज दो सीटों का अंतर दिख रहा है। जबकि अन्य दलों को 3 से 5 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है। जनसुराज के हिस्से एक भी सीट नहीं दिख रही है। इस अनुमान के मुताबिक किसी भी पक्ष को स्पष्ट बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है। बिहार में 243 विधानसभा सीट हैं और बहुमत के लिए किसी भी गठबंधन को 122 सीटों की जरुरत है। लेकिन न्यूज पिंच के एग्जिट पोल में किसी को भी बहुमत नहीं मिल रहा है। बता दें कि, ये सिर्फ एग्जिट पोल हैं जो न्यूज एजेंसियां अपनी सर्वे के अनुसार तैयार करती हैं, अंतिम नतीजे 14 नवंबर (शुक्रवार) को घोषित किए जाएंगे।

राजद बनी सबसे बड़ी पार्टी?

एग्जिट पोल के अनुसार, सीटों के लिहाज से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) 89 से 97 सीटों पर जीत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बन सकती है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 85 से 93 सीटें मिलने का अनुमान है। जनता दल (यू) के खाते में 25 से 31 सीटें जा सकती हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) को 2 से 4 सीटें, जबकि हम (हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा) को 0 से 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई है।

महागठबंधन एनडीए में कड़ी टक्कर

महागठबंधन के दलों का प्रदर्शन को देखें तो एग्जिट पोल के अनुसार कांग्रेस को 14 से 21 सीटें, वीआईपी को 2 से 3 सीटें, सीपीआई को 1 से 2 सीटें, सीपीआई (एमएल) को 2 से 5 सीटें और सीपीआईएम को 1 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। हालांकि सीटों के मामले में एनडीए मामूली बढ़त में है, लेकिन वोट शेयर के लिहाज से महागठबंधन आगे बताया जा रहा है। एनडीए को 38.4% वोट शेयर तो महागठबंधन को 39.2% वोट शेयर मिल रही। प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी को 12.7% जबकि अन्य दलों को 9.8% वोट शेयर मिलने का अनुमान लगाया गया है। एग्जिट पोल के ये आंकड़े बताते हैं कि बिहार में मुकाबला बेहद कांटे का है, और अंतिम नतीजे 14 नवंबर को ही तय करेंगे कि सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *