Press "Enter" to skip to content

महुआ हमारे नाम से जाना जाता है; बिहार चुनाव के नतीजों से पहले तेज प्रताप का कॉन्फिडेंस हाई

बिहार चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच जनशक्ति जनता दल के अध्यक्ष और महुआ सीट से प्रत्याशी तेज प्रताप यादव ने कहा कि अच्छी वोटिंग हो रही है। अपने तरीके से लोग मतदान कर रहे हैं। महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रही हैं। ये लोकतंत्र के लिए काफी अच्छा है।

हमारी पार्टी 10 से 15 सीटें जीतेगी, 14 नवंबर को पता चलेगा सरकार किसकी',  बोले तेज प्रताप यादव - Tej Pratap Yadav says Our party will win 10 to 15  seats in

उम्मीद है कि बदलाव होगा। वहीं महुआ में राजद के विकास कार्यों के दावे के सवाल के जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि महुआ हमारे नाम से जाना जाता है, और किसी के नाम से नहीं। आपको बता दें दूसरे चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान हो रहा है। 14 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।वहीं तेजस्वी यादव के 18 नवंबर को सीएम पद की शपथ लेने के वादे पर तेज प्रताप ने कहा कि 14 नवंबर को पता चलेगा।

आपको बता दें इस चुनाव में तेजस्वी ने महुआ में तेज प्रताप के खिलाफ प्रचार किया, तो वहीं तेज प्रताप ने भी राघोपुर में तेजस्वी के खिलाफ कैंपेन किया। दोनों ने अपनी-अपनी दलों के प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे।पहले चरण में बिहार में रिकॉर्ड मतदान हुआ है। जिसके दूसरे चरण में टूटने की उम्मीद है। दोपहर एक बजे तक 122 सीटों पर 47 फीसदी से ज्यादा वोटिंग हुई है।

शाम 6 बजे तक मतदान होगा। 7 ऐसी भी सीटें हैं, जहां शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी। लाल यादव की आरजेडी से 6 साल के लिए निष्कासित चल रहे तेज प्रताप ने अपनी अलग पार्टी जन शक्ति जनता दल बनाई है। उनकी पार्टी 25 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *