Press "Enter" to skip to content

बिहार चुनाव में ग्लैमर का तड़का, बॉलीवुड एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए शहर में उमड़ा सैलाब!

भागलपुर: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए मंगलवार को जिन 122 सीटों पर वोट डाले जाएंगे, उनमें भागलपुर भी शामिल है. इस सीट से फिल्म अभिनेत्री नेहा शर्मा के पिता अजीत शर्मा एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं. ऐसे में वह पिता के सपोर्ट में शहर की सड़कों पर नजर आईं. उनको देखने के लिए युवाओं का हुजूम उमड़ पड़ा.

नेहा शर्मा का रोड शो

नेहा शर्मा ने अजीत शर्मा के साथ सबसे पहले शहर के भदनाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की. उसके बाद रोड शो की शुरुआत की. पिता के साथ खुली जीप में उनका काफिला आगे बढ़ा. बॉलीवुड अभिनेत्री की एक झलक पाने के लिए भागलपुर की सड़कों पर भारी भीड़ नजर आई. इनमें युवाओं की संख्या सबसे अधिक थी. महिलाएं भी एक्ट्रेस को देखने के लिए रोड किनारे खड़ी दिखीं.

सेल्फी लेने की होड़ दिखी

रोड शो के दौरान नेहा शर्मा के फैंस और कांग्रेस समर्थकों में गजब का जोश नजर आया. हाथों में कांग्रेस के झंडे लिए लोग लगातार ‘अजीत शर्मा जिंदाबाद’ के नारे भी लगाते दिखे. बीच-बीच में नेहा लोगों का अभिवादन करती रहीं. जगह-जगह पर सेल्फी लेने की भी होड़ नजर आई.

‘पापा ने बहुत काम किया है..’

नेहा शर्मा और अजीत शर्मा का ये रोड शो भागलपुर शहर के नया बाजार से होते हुए सराय, नरगा चौक, चंपा नगर, मेगनी नगर, ततारपुर से रेलवे स्टेशन तक पहुंचा. इस दौरान नेहा ने पिता की जीत का दावा किया. उन्होंने कहा कि उनके पिता ने अपने कार्यकाल में विकास के अनेकों कार्य किए हैं, लिहाजा उनको कुछ कहने की जरूरत नहीं है.

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *