Press "Enter" to skip to content

दूसरे चरण के मतदान से पहले तेजस्वी यादव को लगा बड़ा झटका

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव के बीच सियासी सरगर्मी बढ़ गई है। दूसरे चरण के मतदान से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। जानकारी अनुसार राजद के पूर्व प्रत्याशी और बड़े नेता सुरेश यादव ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सुरेश यादव ने अब भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। सोमवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई।

राजद के बड़े नेता बीजेपी के हुए 

बता दें कि सुरेश प्रसाद यादव रक्सौल से आरजेडी के पूर्व प्रत्याशी हैं। इस अवसर पर बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता संजय मयुख सहित कई नेता मौजूद थे। वहीं सुरेश यादव ने बीजेपी का दामन थामते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विचारधारा से प्रभवित होकर शामिल हुए हैं।

टिकट कटने से नाराज थे नेता जी 

सीट शेयरिंग के बाद से ही राजद नेता पार्टी से नाराज थे। रक्सौल विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से वो पार्टी से नाराज चल रहे थे। सुरेश यादव 15 साल से राजद के साथ थे। 2025 के विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने की पूरी तैयारी में थे लेकिन महागठबंधन के सीट शेयरिंग में रक्सौल सीट कांग्रेस के खाते में चली गई। जिससे सुरेश यादव का टिकट कट गया। सोशल मीडिया पर सुरेश यादव का रोते हुए वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *