Press "Enter" to skip to content

बिहार में नवंबर में टूटा जनवरी का रिकॉर्ड, 13 डिग्री तक पहुंचा तापमान

बिहार: बिहार में इस साल नवंबर की शुरुआत से ही कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। ठंडी पछुआ हवाओं के चलते राज्य के कई जिलों में रात के तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई है। रविवार को बिहार के छह जिलों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया। सबसे कम तापमान गया में 13.5°C रिकॉर्ड किया गया। हालांकि दिन में धूप निकल रही है, लेकिन ठंडी हवाओं के कारण इसका असर बेहद सीमित है। लोग सुबह और रात दोनों वक्त ठिठुरन महसूस कर रहे हैं।

इन जिलों में सबसे ज्यादा गिरा तापमान

रविवार को बक्सर (14.3°C), औरंगाबाद (13.9°C), गया (13.5°C), शेखपुरा (14.4°C), मधुबनी (14.5°C) और अरवल (15°C) में तापमान 15°C से नीचे दर्ज किया गया। इन इलाकों में सुबह की धुंध और रात की ठंड ने जनवरी जैसी ठिठुरन का एहसास करा दिया है।

तापमान में होगी भारी गिरावट 

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि आने वाले दिनों में राज्य में रातें और ठंडी होंगी। वहीं सुबह कोहरा छा सकता है। अगले तीन से चार दिनों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की और गिरावट की संभावना जताई गई है। पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य में पछुआ हवाएं मध्यम से तेज गति (40 किमी/घंटा तक) से चलती रहेंगी। न्यूनतम तापमान 12°C से 16°C और अधिकतम तापमान 28°C से 32°C के बीच रहने का अनुमान है।

नवंबर में ही जनवरी वाली 

मौसम विभाग के अनुसार, इस साल शुष्क पछुआ हवाएं नवंबर के दूसरे सप्ताह में ही सक्रिय हो गई हैं। जिसके कारण ठंड तेजी से बढ़ी है। पिछले साल 8 नवंबर को पटना का न्यूनतम तापमान 22.8°C था, जबकि इस साल यह घटकर 17.8°C रह गया है यानी करीब 5°C की कमी। विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार नवंबर के महीने में दिन और रात का तापमान औसतन 4 से 5 डिग्री कम चल रहा है, जिससे सर्दी का एहसास जनवरी जैसा होने लगा है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *