Press "Enter" to skip to content

बिहार में प्रेमी जोड़े का मिला श’व, ह’त्या या आ’त्महत्या में उलझी पुलिस

समस्तीपुर : बिहार के समस्तीपुर में नाबालिग प्रेमी जोड़े का शव मिला है. अब यह मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का, पुलिस जांच में जुट गई है. घटना दलसिंहसराय थाना क्षेत्र के मेहसारी पंचायत की है. मृतक दोनों प्रेमी जोड़े एक ही गांव के रहने वाले थे.

समस्तीपुर में लड़का-लड़की का शव मिला 

दरअसल, शनिवार की सुबह मेहसारी पंचायत वार्ड संख्या-8 में एक प्रेमी जोड़े का शव मिला. मॉर्निंग वॉक के दौरान कुछ लोगों की नजर शवों पर पड़ी. जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. धीरे-धीरे वहां बड़ी संख्या में लोग इकठ्ठा हो गए.

एक ही गांव के रहने वाले थे दोनों

सूचना पर उजियापुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी. मृत लड़के की पहचान विभूतिपुर थाना क्षेत्र के केराई वार्ड 11 निवासी अक्षय सिंह के पुत्र पंकज कुमार (17-18 वर्ष) के रूप में हुई. वहीं लड़की की पहचान भी उसी गांव की 16 वर्षीय किशोरी के रूप में की गई है.

यह आत्महत्या नहीं हत्या है’ 

घटना की खबर मिलते ही लड़के के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. मृतक के बड़े भाई की मानें तो उसका भाई शुक्रवार की शाम घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला. सुबह ग्रामीणों के माध्यम से दोनों के शव मिलने की सूचना मिली तो वे घटनास्थल पर पहुंचे. यह आत्महत्या नहीं लगती, बल्कि हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया है.

लड़की के माता-पिता की हो चुकी है मौत 

स्थानीय लोगों की मानें तो मृत किशोरी का घर किशोर के घर से करीब एक किलोमीटर के दूरी पर है. किशोरी के माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है और वह अपने चाचा-चाची के साथ रहती थी.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from SAMASTIPURMore posts in SAMASTIPUR »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *