Press "Enter" to skip to content

‘बड़े बड़े लोग मछली मारने आ रहे बिहार’, पीएम मोदी ने सीतामढ़ी से राहुल गांधी पर कसा तंज

बिहार : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी सातवें आसमान पर है। दूसरे चरण के मतदान में अब केवल कुछ ही घंटे शेष है। कल शाम 6 बजे से दूसरे चरण का चुनाव प्रसार थम जाएगा। ऐसे में सभी दलों के वरिष्ठ नेता बिहार में मौजूद हैं और चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए के लिए प्रचार प्रसार कर रहे हैं तो वहीं महागठबंधन के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं।

पीएम मोदी का राहुल पर तंज 

पीएम मोदी और राहुल गांधी के दूसरे पर हमलावर हैं। पीएम मोदी आज बिहार के सीतामढ़ी में हैं। जहां उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के एक वायरल वीडियो को लेकर उनपर हमला बोला। वायरल वीडियो में राहुल गांधी मछली मारने के लिए एक तलाब में डुबकी लगाई थी। उन्होंने उस दौरान मछलियां भी पकड़ी थीं। राहुल गांधी का यह वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। इसी वीडियो को लेकर आज पीएम मोदी ने तंज कसा।

बडे़ बड़े लोग मछली मारने आते हैं बिहार 

पीएम मोदी ने सीतामढ़ी में कहा कि, साथियों एक समय था जब बिहार दूसरे राज्यों से मछली मंगाता था लेकिन बिहार अब दूसरे राज्यों को मछली भेजने लगा है और ये हमारे मछली के क्षेत्र में काम करने वालों की ताकत देखिए बड़े बड़े लोग भी यहां की मछली देखने आ रहे हैं और डूबकी लगा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कुछ लोग कह रहे हैं कि कुछ लोग बिहार चुनाव में डूबने की कोशिश कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि इस बार एनडीए की सरकार आई तो विकास की रफ्तार और आगे बढ़ेगी।

 

 

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *