Press "Enter" to skip to content

‘हां मैं नचनिया हूं, मुझे हराने के लिए पटना से लेकर दिल्ली तक..’ बोले खेसारी लाल यादव

रोहतास: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से पहले रोहतास जिले के दिनारा विधानसभा क्षेत्र में भोजपुरी स्टार और आरजेडी उम्मीदवार खेसारी लाल यादव ने धमाकेदार जनसभा की. पीथनी मैदान में उमड़ी भारी भीड़ के बीच खेसारी ने राजद प्रत्याशी राजेश यादव के लिए वोट मांगे और विरोधियों पर करारे प्रहार किए.

नचनिया कहने वालों को खेसारी का मुंहतोड़ जवाब

मंच से खेसारी लाल यादव ने गर्व के साथ कहा, “हां मैं नचनिया हूं! लेकिन क्या मेरे नचनिया होने से बिहार बर्बाद हो रहा है? बिहार तबाह इसलिए हो रहा है क्योंकि यहां विकास नहीं हो रहा.” भीड़ ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया. खेसारी ने आगे कहा, “एक खेसारी लाल यादव को हराने के लिए केंद्र की पूरी सरकार लगा दी गई है. पटना से दिल्ली तक बड़े-बड़े लोग परेशान हैं कि ये आदमी आगे बढ़ रहा है.”

खेसारी ने किया महागठबंधन की जीत का दावा

खेसारी ने जनसभा में जोश भरते हुए घोषणा की, “अब बिहार बहुत आगे बढ़ने वाला है. क्योंकि इस बार महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है. तेजस्वी यादव की सरकार आएगी तो बिहार चमकेगा.” उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि राजद प्रत्याशी राजेश यादव को भारी मतों से विजयी बनाएं.

भीड़ का जनसैलाब, माहौल हुआ गर्म

पीथनी के मैदान में दूर-दूर तक लोग ही लोग दिखाई दे रहे थे. महिलाएं, युवा और बुजुर्ग खेसारी को सुनने और देखने के लिए बेकरार थे. जैसे ही खेसारी ने “लहंगा लखनऊआ” का जिक्र किया, पूरा मैदान झूम उठा. सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात रहा.

दिनारा में राजद की उम्मीदें हुईं मजबूत

खेसारी लाल यादव की इस सभा ने दिनारा विधानसभा सीट पर राजद के लिए नया जोश भर दिया है. स्थानीय कार्यकर्ताओं का कहना है कि स्टार प्रचारक की एंट्री से जहां एनडीए खेमे में खलबली मची है, वहीं महागठबंधन के कार्यकर्ता उत्साह से लबरेज हैं. 11 नवंबर को होने वाले मतदान में इसका असर साफ दिखाई देगा.

खेसारी ने राजेश यादव के लिए मांगा वोट

खेसारी लाल यादव की सभा में काफी भीड़ इकट्ठा हुई थी. जहां उन्होंने राजद के राजेश यादव के लिए जनता से वोट मांगा और कहा कि बिहार में तेजस्वी की सरकार बनाना बहुत जरूरी है.

 

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *