गोपालगंज: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए पहले चरण का मतदान बंपर वोटिंग के साथ तो संपन्न हो गया लेकिन वोटिंग से जुड़े विवाद एक के बाद एक सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में गोपालगंज जिले के सिंघवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट की मामला सामने आया है.

मारपीट मामले में एक पक्ष के तीन लोग जख्मी
बुचेया गांव में मारपीट मामले में एक पक्ष से तीन लोग जख्मी हो गए जिन्हें तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया.जहां सभी का ईलाज डॉक्टर की देखरेख में चल रहा है.जख्मी लोगो में बुचीया इनामी टोला गांव निवासी बलम राम और मनीष राम और छठू राम के रूप में किया गया.
![]()
भाजपा प्रत्याशी ने घायलों से की मुलाकात
फिलहाल इस घटना की सूचना पाकर भाजपा प्रत्याशी मिथलेश तिवारी सदर अस्पताल पहुंचे और जख्मी लोगों का हाल-चाल जाना. घटना के संदर्भ में बताया जा रहा है कि गुरुवार को बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र में जख्मी लोगों का आरोप है कि आरजेडी को वोट नहीं देने पर सिधवलिया थाना क्षेत्र के बुचेया गांव में मारपीट की गयी.

पीड़ितों ने राजद पर लगाया हमले का आरोप
पीड़ितों ने बताया कि जब हम लोग वोट देकर घर लौट रहे थे तभी कुछ लोगों रोक लिया और बीजेपी को वोट देने का आरोप लगाते हुए पिटाई कर दी. पीड़ित पक्ष का आरोप है कि हमलावरों में अखिलेश यादव, विशाल यादव समेत अन्य लोग शामिल थे. इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है.












Be First to Comment