Press "Enter" to skip to content

बिहार चुनाव के बीच पूर्णिया में सनसनी, BSP नेता की सं’दिग्ध मौ’त, बेटी-पत्नी की भी गई जा’न

पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हुई है. मंगलवार देर रात जिले के यूरोपियन कॉलोनी में पति, पत्नी और बेटी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच शुरू कर दी है.

BSP के पूर्व प्रत्याशी की संदिग्ध मौत

यह पूरी घटना पूर्णिया जिले के खजांची हाट थाना के यूरोपियन कॉलोनी की बताई जाती है. घटना के संबंध में मृतक नवीन कुशवाहा के छोटे भाई व जेडीयू नेता निरंजन कुशवाहा ने बताया कि, ”देर रात घर में ही बेटी का सीढ़ियों से पैर फिसला, जिसके बाद उसे बचाने गए पिता संभल नहीं पाए और गिर गए. इस हादसे को देख उनकी पत्नी भी सदमे में चली गई और अस्पताल में दम तोड़ दिया.”

बेटी-पत्नी की भी गई जान

स्थानीय लोगों ने बताया कि, मृतक नवीन कुशवाहा पूर्णिया जिले के बड़े व्यवसायी थे और बसपा पार्टी के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रह चुके थे. हादसे में उनकी पत्नी कंचन माला और बेटी तनु प्रिया की मौत हुई है. मृतक की बेटी मेडिकल की पढ़ाई कर रही थी और फोर्थ ईयर की छात्रा थी.

एसपी स्वीटी सहरावत के क्या कहा?

पुलिस के मुताबिक, हादसे के बाद सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद सभी को मृत घोषित कर दिया. इस बीच, घटना की सूचना पर कई थानों की पुलिस और जिले की एसपी स्वीटी सहरावत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है.

क्या बोले डॉक्टर?

हालांकि परिवार तीनों मौत को सामान्य बता रहा है. लेकिन अस्पताल के डॉक्टर की माने तो यह सामान्य मौत जैसा नहीं लग रहा है. डॉक्टर ने बताया कि, ”सबसे पहले तनु प्रिया को यहां लागा गया, उसके बाद कंचन माला को लेकर आएं. आधे घंटे बाद नवीन कुशवाहा को अस्पताल में लाया गया, नवीन के गले में निशान था. थोड़ी देर बाद एक-एक तीनों की मौत हो गई.”

पोस्टमॉर्टम से खुलेगा राज 

इस बीच, घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंचे हाट सब इंस्पेक्टर उदय कुमार का कहना है कि तीनों मौत की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची, ”प्रथम दृष्टि हमें लगता है कि पिता की मौत बेटी बर्दाश्त नहीं कर पाईं, जिससे उसकी मौत हो गई. वही पति और बेटी की मौत को देखकर पत्नी को हार्ट अटैक आने की आशंका है, जिससे उनकी मौत हुई है. पुलिस हर एक बिंदु पर जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार है.

पप्पू यादव ने घटना की जांच की मांग की 

वहीं सूचना मिलते ही इलाके के तमाम बड़े नेता अस्पताल पहुंचे. पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने परिवार को सांत्वना दी. उन्होंने कहा कि, यह मौत घटना की ओर इशारा कर रही है. इसका प्रशासन जांच करें और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पाएगा कि मौत का कारण क्या है?.

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *